LIVE UPDATE

LPG Cylinder Price : 600 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर… आप भी उठा सकते हैं लाभ, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Ujjwala LPG Cylinder Price Cut: केंद्र सरकार की तरफ से गरीब परिवारों को कम दाम में रसोई गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसको लेकर संसद में अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत रसोई गैस की औसत प्रति व्यक्ति खपत अप्रैल-अक्तूबर तक 3.8 सिलेंडर रिफिल तक हो गई है, जो साल 2019-20 के दौरान 3.01 सिलेंडर रिफिल और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यह 3.71 थी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत केंद्र की सरकार गरीब परिवारों को रसोई गैस पर 300 रुपये की सब्सिडी देती है। 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 603 रुपये में मिलेगा। अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ पाते हैं, तो आपको दिल्ली में रसोई गैस 903 रुपये में खरीदना पड़ेगा। इसके बाद में इसपर 300 रुपये का सब्सिडी आपके खाते में सीधे भेजी जाएगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश में साल 2014 में एलपीजी उपभोक्ता 14 करोड़ थे, जो अब बढ़कर 33 करोड़ हो चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब 10 करोड़ उपभोक्ता हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत साल 2016 में की थी। इस योजना का मकसद है कि गरीब परिवारों को सस्ती कीमत पर एलपीजी गैस का फायदा पहुंचाया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक तीन साल में 75 लाख एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए योजना के विस्तार का मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे पीएम उज्ज्वला योजना के तहत कुल लाभार्थियों की संख्या 10.35 करोड़ तक पहुंच जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे उठाएं फायदा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं, तो अधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा। यहां पर जाने के बाद आपको ‘अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन’ पर क्लिक करना पड़ेगा। आप जिस कंपनी का गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उसका चुनाव करें।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आप सभी जानकारी दस्तावेजों के साथ भरकर अप्लाई बटन पर क्लिक करें। अगर आप पात्र हुए तो इस योजना के तहत आपको कुछ दिन में फायदा मिलने लगेगा। 

Related Articles