दिल्ली दौरे से लौटे कार्यवाहक CM भूपेश बघेल, कहा – हार के कारणों पर हुई चर्चा, लोकसभा चुनाव को लेकर भी मिले निर्देश
दिल्ली से हार की समीक्षा के बाद आज कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर लौट आए है। इस दौरान एयरपोर्ट पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ बैठक की, बैठक में चुनाव के नतीजों पर चर्चा हुई और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश भी दिए गए।
दरअसल एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम की समीक्षा की गई, बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत तमाम दिग्गज नेता उपस्थित रहे | इस दौरान सभी नेताओं से चर्चा हुई, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिया गया |
ये खबर भी पढ़ें…

BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...









