LIVE UPDATE

इस्तीफा ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ी कलाकार दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस नेता कांग्रेस के लिए ही संकट बन बैठे हैं, कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक बयानबाजी और फिर अब पार्टी से इस्तीफा ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। कांग्रेस नेता दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है. दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया है.

जानकारी के अनुसार, दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। उन्होंने अपने त्यागपत्र में लिखा है कि निवेदन है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा । तद्सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय, संस्कृति मंत्री महोदय, एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles