LIVE UPDATE

CG NEWS : CM भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए IG और DIG की ली बैठक, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं, एक दिन पहले कई रेंज के आईजी बदलने के बाद आज सुबह अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

सीएम बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, साथ ही उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों, चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई को तेज़ करने को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं |  पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था सख्त करने निर्देशित किया गया है ा

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles