LIVE UPDATE

IAS कान्क्लेव-2023 : CM सीएम भूपेश पहुंचे समापन समारोह में, बोले- आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी, विकास में भी बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएस कान्क्लेव-2023 कार्यक्रम में आला अधिकारियों से सीधे बातचीत की। राजधानी के होटल सयाजी में आयोजित समापन समारोह में, उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी का अहसास कराते हुए उनके नवाचारों की प्रशंसा की।

उनका कहना था कि एक आईएएस अधिकारी प्रत्येक वर्ग और आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ है। यह ध्यान में रखते हुए, जनहित में योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर से बेहतर ढंग से लागू करने के लिए हमेशा तत्पर होकर काम करें और आम आदमी को अधिक से अधिक लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आइएएस अधिकारियों ने नवाचारों में बड़ी भूमिका निभा रहे शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे नवाचारों में महत्वपूर्ण हैं। आइएएस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र विस्तृत और कठिन है। इसे सही दिशा देने में अधिकारियों को पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन और आइएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ ने भी समारोह को संबोधित किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के प्रभावी नेतृत्व के लिए प्रशंसा की। कार्यक्रम में राज्य के सभी आइएएस अधिकारी और एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुशलता के साथ संवेदनशीलता भी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आइएएस अधिकारी की अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जवाबदेही होती है। अधिकारियों में व्यवहार कुशलता के साथ-साथ संवेदनशीलता की भी स्पष्ट झलक मिलनी चाहिए, जिससे हर जरूरतमंद व्यक्ति अपनी बातों को बेहिचक उनके सामने साफ-साफ रख सके। इसी तरह छत्तीसगढ़ के विकास आप लोगों की भूमिका बनी रहनी चाहिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles