LIVE UPDATE

बिग न्यूज : ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, 179 यात्री जख्मी, 30 की हालत गंभीर

Odisha Train Accident: बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतरने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है तो वहीं 200 से ज्यादा यात्री जख्मी हो गए हैं. ओडिशा के चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि 132 घायल यात्रियों को सोरो और गोपालपुर सीएचसी में शिफ्ट किया गया है. गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अच्छी देखभाल के लिए रेफर किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि घायलों की संख्या ज्यादा होने के कारण एंबुलेंस के साथ बसों को भी बुलाया गया है.

बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं. एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद है. अधिकारियों के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे हैं. उन्होंने कहा कि हादसा शाम करीब 7.20 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ.

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेष राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा कि बालासोर के कलेक्टर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.

Odisha | An Express Train met with an accident near Bahanaga railway station in Balasore district. Teams have left for the spot for search and rescue operation. Collector, Balasore has also been directed to reach the spot to make all necessary arrangements and intimate the SRC if… pic.twitter.com/N4AGWQVKkX— ANI (@ANI) June 2, 2023

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीएम ममता बनर्जी क्या बोलीं?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हादसे को लेकर हैरानी हुई. उन्होंने बताया कि हम अपने लोगों की भलाई के लिए ओडिशा सरकार और दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ समन्वय कर रहे हैं. हमारे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को तुरंत एक्टिव कर दिया है. इसका नंबर 033- 22143526/22535185 है. बचाव के लिए सभी प्रयास शुरू कर दिए  गए हैं.

बनर्जी ने कहा कि हम ओडिशा सरकार और रेलवे अधिकारियों के साथ सहयोग करने और बचाव कार्यों में मदद के लिए 5-6 सदस्यों की एक टीम मौके पर भेज रहे हैं. मैं मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यक्तिगत रूप से लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हूं. 

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे ने जारी किया इमरजेंसी नंबर
भारतीय रेलवे ने फंसे यात्रियों के परिजनों को के लिए और मदद के लिए नंबर जारी किया है. किसी भी यात्रा को अपने परिवार के सदस्य को लेकर जानकारी चाहिए है तो वह +91 6782 262 286, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322 और 9903370746 पर संपर्क कर सकते हैं. 

बता दें कि 12841 शालीमार-मद्रास कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार से दोपहर 3.20 बजे रवाना होती है और  कुल 1656 किलोमीटर की दूरी तय करती है. अगले दिन शाम 4.50 बजे एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन (चेन्नई) पंहुचती है. ट्रेन बालासोर के पास हादसे की शिकार हुई. यह ट्रेन शाम 6.32 बजे बालासोर पहुंचती है.

Related Articles