Trending

छुट्टी का आदेश : ब्रेकिंग : स्कूल, कॉलेजों में 5 फरवरी तक छुट्टी का फर्जी आदेश हुआ वायरल, कलेक्टर ने दिया जांच व कारवाई का आदेश, पढ़े फर्जी आदेश


कलेक्टर के फर्जी लैटर पेड़ पर किसी शरारती तत्व ने स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी कर दिए। सोशल मीडिया में यह आदेश तैरने भी लगा। जिससे कई स्कूलों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो गई। कलेक्टर रानू साहू के संज्ञान में यह लैटर आने पर उन्होंने कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। जिसमें कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी किए जाने का उल्लेख किया गया है। ,

आज सुबह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में कलेक्टर कार्यायल रायगढ़ का एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। जिसमें कोविड के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों में 9 जनवरी से 5 फरवरी तक छुट्टी किए जाने का उल्लेख किया गया है। कलेक्टर रानू साहू ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षाधिकारी बी बाखला ने बताया कि ऐसा कोई आदेश जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें। “

कलेक्टर रानू साहू ने मीडिया को दिया बयान में बताया कि ऐसा कोई आदेश जिला जारी नही किया गया है। उन्होंने कहा कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में कोविड काल के दौरान जिले के पूर्व कलेक्टर भीम सिंह द्वारा जारी आदेश में छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने सभी पालकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि इस आदेश को नजरंदाज करें।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp