Trending
IAS रानू साहू ने ED को लिखा पत्र : रानू ने ईडी को पत्र लिख बताया…हैदराबाद में इलाज करा रही थी, पूछताछ और जांच में हरसंभव सहयोग देने को तैयार, पढ़िए पत्र में और क्या लिखा
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने दो दिन की छुट्टी के बाद आज नौकरी ज्वाइन कर लिया है। बता दें कि उन्होंने ED के जांच अधिकारियों को एक पत्र लिखा है। जिसमे उल्लेख किया है कि उनका स्वास्थ्य खराब था और वे इलाज करवा रही थी। साथ ही उन्होंने रिपोर्ट भी संलग्न की है। अब सारे अफवाहो पर लगाम लग गया है चूंकि वे रायगढ़ में ही थी। उन्होंने लिखा है कि मैं जांच मे हर संभव सहयोग के लिए तैयार हूं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
सोशल मीडिया एक पत्र वायरल हो रहा है। वह पत्र रायगढ़ की कलेक्टर रानू साहू का है। रानू साहू ने ED को पत्र लिखा है। उस पत्र के अनुसार, उनका कहना है कि मैं अभी रायगढ़ में हूं। ईडी प्रर्वतन निदेशालय को पूछताछ और जांच में अपना हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं।









