LIVE UPDATE
Trending

सुमित अवस्थी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, इस तरह की खबरों ने पकड़ी ‘रफ्तार’

टीवी न्यूज की दुनिया में इन दिनों काफी ‘उठापटक’ चल रही है। न्यूज चैनल्स के तमाम बड़े चेहरे एक संस्थान से दूसरे संस्थान का रुख कर रहे हैं और चर्चाओं में हैं। इन सबके बीच अब टीवी न्यूज की दुनिया के जाने-माने चेहरे और सीनियर न्यूज एंकर सुमित अवस्थी के बारे में चर्चा है कि उन्होंने ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) में अपनी पारी को विराम दे दिया है।

हालांकि, अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया गलियारों में तो इस तरह की चर्चा भी है कि सुमित अवस्थी ने इस्तीफा तो दे दिया है, लेकिन मैनेजमेंट उन्हें जाने नहीं देना चाहता है और रोकने की कोशिश में जुटा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
January 10, 2026
रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक चर्चा ये भी चल रही है कि सुमित अवस्थी ‘टीवी9 भारतवर्ष’ जा रहे हैं और वहां उनकी आठ से नौ बजे के स्लॉट में शो को लेकर फाइनल बातचीत भी हो गई है। ऐसे में इन चर्चाओं पर कहां विराम लगेगा और आगे क्या होगा, फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

बता दें कि पिछले दिनों ‘टीवी9 भारतवर्ष’ में मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा देने के बाद संत प्रसाद राय को एबीपी न्यूज में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज एंड प्रॉडक्शन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले यह जिम्मेदारी सुमित अवस्थी संभाल रहे थे। इस बारे में ‘एबीपी नेटवर्क‘ की ओर से कहा गया था कि नई व्यवस्था के तहत सुमित लीड एंकर के रूप में बने रहेंगे और ‘एबीपी न्यूज‘ पर रात आठ बजे के स्लॉट के प्रभारी होंगे। वह संत प्रसाद राय को रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद से ही इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि सुमित अवस्थी मैनेजमेंट से नाराज हैं और यहां से अलग हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया गलियारों में चल रही चर्चाओं की मानें तो पिछले दिनों सुमित अवस्थी चंडीगढ़ में हो रही ‘एबीपी नेटवर्क‘ की एक अहम बैठक में जाने के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते से ही लौट आए। इसके बाद तो उनके बारे में तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि फिलहाल वह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।

इस चर्चाओं के बारे में पुष्टि करने के लिए समाचार4मीडिया ने सुमित अवस्थी और चैनल प्रबंधन से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी है। अब देखना होगा कि इन चर्चाओं पर कहां जाकर विराम लगता है।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *