LIVE UPDATE
Trending

सदन में जय-बीरु की चर्चा : जब चर्चा के लिए मंत्री सिंहदेव और CM भूपेश बैठे अगल-बगल….चंद्राकार ने ली चुटकी – “जय बीरु एक हुए क्या” CM भूपेश का जवाब – हम तो ठीक…आप ये बताओ गब्बर सांबा और कालिया कौन है”….ठहाकों से गूंज उठा सदन

बृहस्पत सिंह प्रकरण ख़त्म होने के बाद आज सदन के भीतर माहौल बदला बदला नजर आया | सदन में जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पर जाकर बैठे, तो विपक्षी सदस्य भी टिप्पणी करने से नहीं चुके |

विपक्षी सदस्यों ने चुटकी भरे अन्दाज़ में कहा कि जय बीरु फिर एक हुए क्या
इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री सिंहदेव मुस्कुराने लगे, तभी अजय चंद्राकर ने टिप्पणी की –जय-वीरू की जोड़ी. इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी त्वरित जवाब देते हुये कहा कि, जय-वीरू की जोड़ी तो ठीक है, लेकिन पहले ये बताइये कि कालिया और सांभा कौन है?

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर विपक्षी ख़ेमे से बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आख़िर बंद कमरे में चर्चा क्यूँ नहीं करते? सदन में भी दोनों के बीच काँच की दीवार है. इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोबारा तंज भरे अन्दाज़ में कहा कि, पहले आप ये बतायें कि कालिया-सांभा कौन है? इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुये कहा कि रविंद्र चौबे हैं. और इसके बाद सदन ठहाकों से गूंज गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles