LIVE UPDATE

डॉ.एस.भारतीदासन ने सीपीआरओ और सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद का पदभार ग्रहण किया, मंत्रालय में विशेष सचिव का भी पदभार ग्रहण किया

डॉ.एस.भारतीदासन ने आज नवा रायपुर में जनसम्पर्क संचालनालय के आयुक्त-सह-संचालक तथा छत्तीसगढ़ संवाद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इसके पहले उन्होंने महानदी भवन मंत्रालय में विशेष सचिव मुख्यमंत्री, विशेष सचिव कृषि विभाग (उद्यानिकी, मत्स्य पालन, दुग्धपालन, गौठान का स्वतंत्र प्रभार), नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना का पदभार भी ग्रहण किया।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2006 बैच के अधिकारी डॉ.एस.भारतीदासन इसके पूर्व राजधानी रायपुर सहित सूरजपुर और जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के संचालक, प्रबंध संचालक मार्कफेड तथा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ.एस.भारतीदासन ने जनसम्पर्क विभाग तथा छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारियों से बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया और विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद उमेश मिश्रा, जनसम्पर्क संचालनालय के अपर संचालक जेएल दरियो, जमुना रायपुर, 7 जून सांडिया और उमेश मिश्रा, संयुक्त संचालक संजीव तिवारी, आलोक देव, संतोष मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *