LIVE UPDATE

देश के नाम PM का संदेश : मोदी शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, कोरोना-वैक्सीनेशन पर ऐलान संभव; 15 महीने में 9वीं बार देश को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) देश को आज शाम 5 बजे संबोधित करेंगे. इस आशय की जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर के दी है. पीएमओ के अकाउंट से ट्वीट किया गया कि – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 7 जून को शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे.। कोरोना के समय में ये प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम 9वां संदेश होगा।

माना जा रहा है कि पीएम देश में कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर एक खाका खींच सकते हैं. इसके साथ ही वह टीकाकरण के संबंध में भी देश का आह्वान कर सकते हैं. पीएम का संबोधन ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे गति पकड़ रही है. ऐसे में पीएम लोगों को दवाई और कड़ाई का संदेश एक बार फिर दे सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

61 दिन बाद सबसे कम केस

गौरतलब है कि पीएम मोदी जिस दिन राष्ट्र को संबोधित करेंगे, उसी दिन सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 61 दिन बाद सबसे कम मामले दर्ज किए गए. सोमवार को भारत में कोविड-19 के 1,00,636 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,89,09,975 हो गई. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,01,609 हो गई है. मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2,427 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,49,186 हो गई. पिछले 45 दिनों में संक्रमण से मौत के ये सबसे कम मामले सामने आए हैं. इससे पहले छह अप्रैल को 24 घंटे में संक्रमण के 96,982 नए मामले सामने आए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

PM Modi Address: पीएम मोदी आज शाम 5 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, कोरोना के हालात पर कर सकते हैं बात

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 36,63,34,111 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,87,589 नमूनों की जांच रविवार को की गईं. नमूनों के संक्रमित आने की दर 6.34 प्रतिशत है. पिछले 14 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी है. वहीं, संक्रमण की साप्ताहिक दर भी कम होकर 6.21 प्रतिशत हो गई है.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 14,01,609 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.85 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 76,190 की गिरावट आई है. संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 25वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही.

ये खबर भी पढ़ें…
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत इन राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
May 28, 2026
BJP Organizational Changes 2026: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन के स्तर पर एक बड़ा और रणनीतिक बदलाव शुरू कर दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 93.94 प्रतिशत

देश में अभी तक कुल 2,71,59,180 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर भी बढ़कर 93.94 प्रतिशत हो गई है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत हो गई है.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *