CG NEWS24 Breaking : शक्ति एप में कमाल दिखाने वाले छत्तीसगढ़ के टॉप-10 नेताओं को राहुल गाँधी करेंगे सम्मानित, रायपुर से आसिफ, तो बिलासपुर से पिनाल उपवेजा ने मारी बाजी, पढ़िए सम्मानित होने वाले नेताओं के नाम


राहुल गांधी से सीधे जुड़ने और पार्टी प्रोग्राम की जानकारी के लिए शुरु किए गए शक्ति प्रोजेक्ट में सबसे अधिक प्रदेश के लोगों को जोड़ने वाले छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को पार्टी सम्मानित करने जा रही है  | प्रदेश के 10 नेताओं ने इस ऍप में सबसे अधिक सदस्य जोड़कर सबसे अधिक पॉइंट अर्जित किया है, जिसके बाद इन नेताओं का नाम नॉमिनेट किया गया है |

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया प्रदेश के शक्ति ऍप में सबसे अधिक सक्रीय रहने वाले प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में सुनील माहेश्वरी, अमित शर्मा बंटी, रवि पांडेय, आसिफ मेमन, पिनाल उपवेजा, नीलम चंद्राकर, जागेश्वर सिंह, सागर सिंह, गणपत जांगड़े, गुरुमुख सिंह होरा का नाम शामिल है | इन नेताओं को पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी दिल्ली में मुलाकात करके सम्मानित करेंगे |

बता दें कि शक्ति प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद अगर कोई आगे दूसरे व्यक्ति को जोड़ेगा तो बदले में उसे फिरदस पॉइन्ट्स मिला । ज्यादा पॉइन्ट्स रेटिंग हासिल करने वाले को पार्टी सम्मानित करने का वायदा की हुई थी ।

रेटिंग का निर्धारण विकली या फिर मंथली किया जा रहा है, इसके अलावा कोई टिकट चयन के दौरान शक्ति प्रोजेक्ट के तहत बैटर मेंबरशिप वर्क करने वाले नेताओं को भी महत्व दिया जा सकता है | प्रोजेक्ट के तहत लोगों को एक तय मोबाइल नंबर पर अपने वोटर आईडी कार्ड नंबर को मैसेज करना होता है।

(क्या आपको हमारी ये रिपोर्ट पसंद आई? यदि आप अपने अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें ashish.cgnews24@gmail.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे । आप हमसे 93018-66621 पर व्हॉट्स ऍप से भी जुड़ सकते हैं।)

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp