रायपुर लौटे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बोले – छत्तीसगढ़ के निर्माता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे अटल जी, 23 अगस्त तक सभी कार्यक्रम रद्द


मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी के अंतिम दर्शन के बाद आज रायपुर लौटे | मुख्यमंत्री एकबार फिर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का निर्माता बताया, साथ ही छत्तीसगढ़ के लोगों का विशेष लगाव होने की बात कही है |

एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि –

अटल जी की लोकप्रियता में कभी गिरावट नहीं आई,अटल जी छत्तीसगढ़ निर्माता के रूप में हमेशा याद रहेंगे, एक जननेता के रूप में अटल जी का नाम हमेशा याद रहेगा | छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी कार्यक्रम होगा वो 23 अगस्त के बाद होंगे |

बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी को आज शाम 4 बजे पं. दीनदयाल ऑडोटोरियम में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी, शोक स्थल पर छत्तीसगढ़ प्रवास से जुड़ी उनके स्मृतियों पर केन्द्रित छायाचित्रों का दर्शनार्थ प्रदर्शित किया जायेगा | शोकसभा में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय सहित मंत्री, विधायक, सांसद व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहेंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp