LIVE UPDATE

ब्रेकिंग : पूर्व IAS बाबूलाल अग्रवाल और उनके भाईयों की हुई गिरफ्तारी, ED ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश ….पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

आय से अधिक संपत्ति के साथ ही पद का दुरुपयोग करने के मामले में बर्खास्त आईएएस बाबूलाल अग्रवाल को आज रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया । पर्वतन निदेशालय ने सोमवार देर रात को ईडी ने बाबूलाल अग्रवाल के साथ-साथ उनके दो भाईयों को भी गिरफ्तार किया गया है । फर्जी एकाउंट व कंपनी बनाकर करोड़ों की हेराफेरी मामले में बाबूलाल अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई है ।

बता दें कि साल 2010 में आईएएस बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ आईटी, सीबीआई और ईडी ने एक साथ कार्रवाई की थी। बर्खास्त आईएएस अधिकारी ने पद पर रहने के दौरान उसका दुरूपयोग करते हुए किसानों, मजदूरों के नाम पर बैंक खाता खुलवाया था, जिसकी जानकारी तक उन लोगों को नहीं थी, जिनके बैंक खाते चल रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
IFS पोस्टिंग ब्रेकिंग; छत्तीसगढ़ को मिला नया PCCF, अरुण कुमार पाण्डेय बने वन बल प्रमुख
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में भाजपा की डाॅ0 रमन सरकार कार्यकाल में हुए इस बड़े भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद राज्य सरकार की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने बाबूलाल को सेवा से पृथक कर दिया था। हालांकि कैट में बाबूलाल ने आपत्ति लगाई, तो उन्हें बहाली भी मिल गई थी, लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें सेवा में नहीं लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
ब्रेकिंग- हटाए गए डीएफओ; तेंदूपत्ता अग्निकांड पर वनमंत्री का बड़ा एक्शन, DFO हटाए गए, जाधव सागर रामचंद्र बने नए DFO
May 27, 2026
रायपुर, 27 मई 2026। बीजापुर जिले में हुए तेंदूपत्ता अग्निकांड मामले में राज्य शासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *