LIVE UPDATE
Trending

ब्रेकिंग : न्यायधानी को मिली थोड़ी और राहत, बिलासपुर में अब 5 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें….कलेक्टर ने जारी किया आदेश

न्यायधानी बिलासपुर में अब दुकानों को शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या अब महज चार रह गए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद राज्य सरकार ने लॉकडाउन में अपने स्तर पर ढील देने का सिलसिला शुरू कर दिया है । मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के निर्देश पर बिलासपुर जिले के नागरिकों को पहले की अपेक्षा अधिक सुविधा मिली है और यहां की आर्थिक-व्यापारिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे गति देने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा सूचीबद्ध दुकानों और प्रतिष्ठानों के बंद होने के समय में एकरूपता लायी जा रही है। अब निर्धारित सूची के तहत तिथिवार निर्धारित दुकानें शाम 5 बजे तक खोली जा सकेंगी।

बिलासपुर कलेक्टर डॉ संजय अलग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जारी सूची के अनुसार दुकानों और प्रतिष्ठानों के खुलने के दिन (वार) यथावत रहेंगे । इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। समय को बढ़ाकर शाम पांच बजे तक कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन के दौरान बिलासपुर में दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव सम्बन्धी आदेश
बिलासपुर कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन के दौरान बिलासपुर में दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव सम्बन्धी आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
CBSE Class 12 Result 2026; CBSE 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 85.20% स्टूडेंट्स हुए पास, यहां देखें अपना स्कोर
May 13, 2026
नई दिल्ली, 13 मई 2026। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles