Trending

ब्रेकिंग : 15 रुटों पर कल से शुरू हो रही हैं ट्रेनें, कब और कहां से चलेगी ट्रेन, कितनी जगह रुकेगी? रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट

लॉकडाउन के बीच कल से एक बार फिर रेल सेवा शुरू होने जा रही है. इसके तहत दिल्ली से 15 ट्रेनें चलेंगी जो अलग-अलग शहरों तक जाएंगी.


मंगलवार से एक बार फिर रेल सेवा शुरू हो रही है. रेल मंत्रालय की ओर से दिल्ली से शुरू होने वाली सभी 15 ट्रेनों की टाइमिंग जारी कर दी है, ये ट्रेनें देश के अलग-अलग 15 शहरों में जाएंगी और जोड़ी के हिसाब से चलेंगी, आज शाम 4 बजे के बाद से इन ट्रेनों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी |

– दिल्ली से हावड़ा
रेलवे की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है, उसके अनुसार दिल्ली से बंगाल के हावड़ा के लिए रोजाना ट्रेन चलेगी. 12 तारीख को हावड़ा से शाम 4.50 पर ट्रेन रवाना होगी, जो अगले दिन 10 बजे पहुंचेगी. वहीं दिल्ली से शाम को 4.55 पर ट्रेन रवाना होगी और 9.55 पर हावड़ा पहुंचेगी. बीच में ये ट्रेन धनबाद, गया, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी
– दिल्ली से राजेंद्र नगर
बिहार के राजेंद्र नगर से दिल्ली के लिए शाम को सात बजे ट्रेन रवाना होगी जो अगले दिन पहुंचेगी, वहीं दिल्ली से ट्रेन शाम को 5.15 पर रवाना होगी जो शाम को पहुंचेगी. ये ट्रेन पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी.
– नई दिल्ली से डिब्रूगढ़
नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए शाम 4 बजकर 10 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी. वहीं वापसी की ट्रेन 14 तारीख को डिब्रूगढ़ से 8.35 पर रवाना होगी. ये ट्रेन बीच में दीमापुर, गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुरी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल में रुकेगी.

रेलवे की इस वेबसाइट पर टिकट बुक हो सकते हैं… www.irctc.co.in

लिस्ट देखते वक्त इन बातों का ध्यान रखें..
– जिन स्टेशन पर रेड मार्क है, वहां पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी.
– दिल्ली में सिर्फ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही ट्रेन मिलेगी.

– सभी ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का नाम-नंबर दिया गया है.

दिल्ली से जम्मू तावी
बेंगलुरू से नई दिल्ली, नई दिल्ली से बेंगलुरू
तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार)
नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम (मंगलवार, बुधवार, रविवार)
चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली (शुक्रवार, रविवार)
नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रलर (बुधवार, शुक्रवार)
बिलासपुर से नई दिल्ली (सोमवार, गुरुवार)
नई दिल्ली से बिलासपुर (मंगलवार, शनिवार)
रांची से नई दिल्ली (गुरुवार, रविवार)
नई दिल्ली से रांची (बुधवार, शनिवार)
मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली
नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल
अहमदाबाद से नई दिल्ली
नई दिल्ली से अहमदाबाद
अगरतला से नई दिल्ली (सोमवार)
नई दिल्ली से अगरतला (बुधवार)
भुवनेश्वर से नई दिल्ली
नई दिल्ली से मडगांव (शुक्रवार, शनिवार)
मडगांव से नई दिल्ली (सोमवार, रविवार)
सिकंदराबाद से नई दिल्ली (बुधवार)
नई दिल्ली से सिकंदराबाद (रविवार)

आपको बता दें कि आज शाम 4 बजे से इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. जिसके बाद मंगलवार से सभी ट्रेनें चलना शुरू होंगी. गृह मंत्रालय की ओर से कुछ नियमों को बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी है तभी ट्रेन और स्टेशन में एंट्री मिलेगी. इनमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, कन्फर्म टिकट ही होना जरूरी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp