LIVE UPDATE

बॉडी बिल्डर IPS को लापरवाही पड़ी भारी!….राज्य सरकार ने किया छुट्टी, 2007 बैच के आईपीएस अफसर…बिग बॉस से दो बार मिल चुका है ऑफर



इंदौर-भोपाल के बाद उज्जैन में कोरोना से हालात बेकाबू हैं। उज्जैन में कोरोना मरीजों की संख्या 220 पहुंच गई है, साथ ही 41 लोगों की मौत हो गई है। उज्जैन की हालात ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कोरोना को उज्जैन में कंट्रोल करने के लिए सरकार ने प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। कलेक्टर के बाद सरकार ने उज्जैन एसएसपी को भी हटा दिया है। एसएसपी सचिन अतुलकर बहुत दिनों उज्जैन में जमे हुए थे।

उज्जैन के एससएसपी रहे सचिन अतुलकर 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पुलिसिंग के साथ-साथ वह बॉडी बिल्डिंग को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। गुरुवार को उज्जैन से उनका ट्रांसफर हो गया है। सचिन को भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। चर्चा है कि कोरोना को कंट्रोल करने में ये अधिकारी उज्जैन में विफल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आगर-मालवा के एसपी रहे मनोज कुमार सिंह उज्जैन के नए एसपी बने रहे हैं। मनोज 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, इंदौर से सटे उज्जैन में संक्रमण तेजी से फैला है। साथ ही मौत की रफ्तार भी राष्ट्रीय औसत से काफी ज्यादा है। सोशल डिस्टेंसिंग का उज्जैन में सही से पालन नहीं करवाया गया। साथ ही सही चीजों से सरकार को अवगत नहीं कराया गया।

बिग बॉस से मिल चुका है ऑफर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएस सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहे हैं। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में होड़ मची रहती थी। अतुलकर को 2 बार बिग बॉस से भी ऑफर मिल चुका है। लेकिन काम की वजह से उन्होंने कभी बिग बॉस के ऑफर को स्वीकार नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp