CM भूपेश ने AIIMS के डायरेक्टर से बात कर कोरोना पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना….भर्ती मरीजो की स्थिति सामान्य
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एम्स के डायरेक्टर डा. एनएम नगरकर के टेलीफोन पर बात कर एम्स में भर्ती कोरोना पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हाल-चाल जाना । एम्स के डायरेक्टर डाॅ. एनएम नगरकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना वायरस के पीड़ित एम्स में भर्ती सभी मरीज की स्थिति सामान्य है । एम्स प्रबंधन द्वारा उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए एम्स में सभी आवश्यक तैयारी पूरी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे









