ब्रेकिंग : कांग्रेस का “शहरी जन घोषणा पत्र 2019” जारी, इन खास मुद्दों को किया शामिल…देखिये 10 बिंदुओं में पूरा घोषणा -पत्र


छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर आज रायपुर के कांग्रेस कार्यालय में भव्य आयोजन किया गया । इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीसीसी कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव के लिए के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, शहरी जन घोषणा पत्र 2019 के नाम से कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, कांग्रेस का इरादा समावेशी विकास का दावा इसे पार्टी ने अपना टैग लाइन बनाया है |

आपको बता दें चार पेज के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने 10 बिंदुओं को शामिल किया है, इसमें पार्टी ने ऐसी योजनाओं को शामिल किया है जो पहले से ही राज्य में चल रही है या घोषणा पत्र में शामिल करने के लायक नहीं है, घोषणा पत्र में सरकार के 10 साल के काम काज पर ज्यादा फोकस किया गया है, बता दें कि 19 नवंबर को निकाय चुनाव के प्रचार थम जाएगा, ठीक इससे दो दिन पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है |


इन मुद्दों को किया शामिल

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 10 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया है, 10 में से 4 घोषणाएं गांधी-नेहरू के नाम पर हैं, महात्मा गांधी शहरी सम्मान पुरस्कार योजना, जवाहर जिम योजना, इंदिरा गांधी हरित अभियान, राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र को शुरू करने का किया वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है, कांग्रेस ने पुरानी योजनाओं को ही नए नाम से घोषणा पत्र में शामिल किया है, साथ ही आर्थिक एवं कौशल विकास से समावेशी शहर का निर्माण, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी, टेंकर मुक्स शहर और पेयजल, प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता और घर पहुंच सेवा, भू-अधिकार और पट्टाधारियों के पट्टे का नवीनीकरण, सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी शामिल किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहरी जन घोषणा पत्र 2019′ के नाम से जारी किया गया है। मंत्री शिव डहरिया ने घोषणा पत्र के बार में जानकारी दी है। आपको बता दें हैं मंत्री शिव डहरिया ने क्या बातें कहीं –

मुख्यमंत्री मितान योजना लागू होगी
शहरी क्षेत्रों में जिम खोले जाएंगे
चिन्हिंत वार्डों में राजीव गांधी ज्ञानोदय केंद्र
स्थानीय प्रतिभाओं को महात्मा गांधी पुरस्कार
घोषणा पत्र में सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा
विसर्जन के लिए कुंड बनाए जाएंगे
घाटों में महिलाओं के लिए चेंजिंग रुम बनाए जाएंगे

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp