बैलेट पेपर, परिसीमन और मतदाता सूची को लेकर BJP पहुंची निर्वाचन आयोग, कहा – धारा 10 के नियमों का किया गया है उल्लंघन, हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर कानूनी प्रावधान के तहत लड़ेंगे आगे की लड़ाई


नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीती घमासान शुरू हो गया है | वार्डो के परिसीमन और बैलेट पेपर की बजाय ईवीएम से चुनाव कराने सहित कई मांगों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधी मण्डल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा | प्रतिनिधिमंडल में भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी अमर अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी सहित कई बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे ।

ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने 4 बिंदुओं में ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है. मतदाता सूची के लिए दावा आपत्ति की तिथि 16 सितम्बर तक के समय को बढ़ाने की मांग की गई है, इसके साथ ही मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन की भी मांग की गई है | मतदाता सूची के लिए दावा आपत्ति 16 सितम्बर तक के समय को बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन की मांग की गई है ।

उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात सामने आई है, जिस पर बात की गई है कि बैलेट पर असुविधा होती है हम अपग्रेड हो इसलिए ईवीएम से चुनाव होना चाहिए | इसके साथ ही वार्डो के परिसीमन पर नगर निगम के अधिनियम धारा 10 में उल्लेख है कि परिसीमन राज्यों की आबादी के बराबर और भौगोलिक स्थिति को ध्यान रख कर किया जाना चाहिए. लेकिन प्रदेश में जो हुआ है वह धारा 10 के नियमों का उल्लंघन किया गया है, यहां धारा 10 के अनुसार ही परिसीमन की मांग की गई है, बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि निर्वाचन हमारी मांगों पर ध्यान दें ध्यान नहीं दिए जाने पर कानूनी प्रावधान के तहत आगे लड़ाई लड़ी जाएगी |

वहीं राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई मांगों पर कहा कि चुनाव के तहत मांग की गई है, तिथि बढ़ाने की मांग है. परिसीमन को लेकर बात भी सामने आई है. बातों को सुना गया है सभी बिंदुओं को देखकर विचार किया जायगा, सभी जगहों पर टीम बैठी हुई है. कॉम्युनिकेशन के साधन है. इसके बावजूद इसे और प्रारूप को बढ़ाया जायेगा |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp