LIVE UPDATE

राजनीति के मैदान में एकबार फिर अजीत जोगी…चुनाव चिन्ह के साथ 23 से जोगी कांग्रेस का “खेत चलो अभियान”!….पार्टी के नेता खेतों में किसानों के साथ बंटाएंगे हाथ, फिर मांगेंगे साथ

जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी के छत्तीसगढ़ लौटते ही एकबार फिर पार्टी में नया जोश नजर आने लगा है, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी अब अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के अनुरूप प्रदेश के किसानो से जुड़ने जा रही है । पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी 23 जुलाई से खेत चलो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं । यह अभियान 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चलेगा । इस अभियान का  समापन 29 जुलाई को हरेली त्योहार के मौके पर किया जाएगा ।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
CM विष्णुदेव साय का तीखा प्रहार: कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ, ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है
April 18, 2026
रायपुर, 18 अप्रैल 2026: महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा में गिर जाने के बाद से ही बीजेपी लगातार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ लौटने के एक दिन बाद आज अजीत जोगी अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी खेत में जाएंगे । इसके लिए अजीत जोगी समेत विभिन्न पदाधिकारियों को खेतों में जाने का जिम्मा सौंपा गया है । सभी पदाधिकारी खेती किसानी में किसानों का सहयोग कर उनकी समस्याओं से भी रूबरू होंगे ।  इस कार्यक्रम के तहत जोगी कांग्रेस प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में किसानों तक पहुंचने की कोशिश करेगी ।  उन्होंने बताया कि वे स्वयं मुजगहन में, अमित जोगी बिलासपुर, द्वारिका साहू दुर्ग, ऋचा जोगी राजनांदगांव, सियाराम कौशिक जांजगीर में खेतों में जाएंगे और वहां खेतों में चल रहे कार्यों में हाथ बटायेगे । इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के पदधिकारी अपने हाथों में पार्टी का चुनाव चिन्ह भी साथ में रखेंगे ।

ये खबर भी पढ़ें…
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
April 18, 2026
रायपुर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि चुनाव आयोग ने जोगी कांग्रेस को हाल ही में खेत जोतता किसान का चुनाव चिन्ह प्रदान किया है । जिसे लेकर अब अजीत जोगी सीधे किसानों से जुड़ने की तैयारी में हैं | पार्टी अपने चुनाव चिन्ह को अधिक से अधिक लोगों तक अभी से पहुँचने की कोशिश में हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
अमित जोगी केस में बड़ा अपडेट; 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी संयुक्त सुनवाई, हाईकोर्ट ने सुनाई है उम्रकैद की सजा
April 20, 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े चर्चित अमित जोगी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles