7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दीवाली से पहले गिफ्ट, केंद्र सरकार ने बढ़ाया 3% DA


7th Pay Commission: केंद्र के मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया है, आज बुधवार को हुई कैबिनट की बैठक में फैसला लिया गया है, अब केंद्रीय कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, पहले 50 फीसदी मिलता था। मोदी सरकर ने इसी साल मार्च में 4 फीसदी का डीए का एलान किया था।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई डीए का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा, इससे केंद्रीय कर्मचारियों को सैलेरी बढ़ कर मिलेगा, बता दें कि पहले केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी मिलता था, अब 3 फीसदी बढ़ने के बाद 53 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार ने इससे पहले 24 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों का 4 प्रतिशत बढ़ाया था।

7th Pay Commission: मार्च में 4 फीसदी बढ़ाए जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का 50 प्रतिशत हो गया था, उससे पहले 46 फीसदी था। अब कैबिनेट में 3 फीसदी बढ़ाये जाने के बाद 53 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp