LIVE UPDATE

तीन दिन में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं 7 केंद्रीय मंत्री : 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, साथ आ सकते हैं गडकरी-अश्वनी, दो दिन पहले अमित शाह राजधानी में बिताएंगे रात

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले सियासी पारा चढने लगा है, राजनीतिक पार्टियां सभा के बहाने जनता से जुड़ने में लगी है, हाल ही में कई दिग्गज छत्तीसगढ़ में हुंकार भर के गए हैं, अब इस हफ्ते भी राजधानी रायपुर में दिग्गजों का जमवाड़ा लगने वाला है, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में पूरा जोर लगाने जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आने वाले 3 दिनों में केंद्र के साथ बड़े नेता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होंगे। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं का जमावड़ा रायपुर में लगेगा।\

प्रदेश भाजपा के तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को हिट करने की तैयारी में लगे हुए हैं। हर घंटे एक बड़ी बैठक नेता ले रहे हैं। प्रदेश भर से लोगों को रायपुर लाने की तैयारी है । इस बीच खबर है कि कुछ और केंद्रीय मंत्री भी राजधानी पहुंच सकते हैं। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, रेणुका सिंह मनसुख मंडाविया जैसी हस्तियां रायपुर पहुंच सकती हैं। फिलहाल इनके तय कार्यक्रम जारी नहीं हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
‘हाँ, मैंने इसीलिए छोड़ी थी कुर्सी!’: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पत्र पर TS सिंहदेव का अब तक का सबसे बड़ा कबूलनामा, कहा. …
‘हाँ, मैंने इसीलिए छोड़ी थी कुर्सी!’: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पत्र पर TS सिंहदेव का अब तक का सबसे बड़ा कबूलनामा, कहा. …
June 12, 2026
रायपुर, 12 जून 2026. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी जंग खुलकर सामने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित शाह देंगे चुनावी एक्शन प्लान
5 जुलाई की शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचेंगे। प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में अमित शाह स्थानीय नेताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक पूरी तरह से चुनावी एजेंडे पर होगी। माना जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश भाजपा के चुनाव लड़ने का एक्शन प्लान लेकर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। स्थानीय नेताओं से भी वह पिछले दिनों हुए संगठन के कार्यक्रमों का पूरा फीडबैक लेंगे। सुधार को लेकर निर्देश भी देंगे। अमित शाह रात प्रदेश कार्यालय में ही बिताएंगे इसके बाद अगली सुबह 6 जुलाई को रवाना हो जाएंगे।
नितिन गडकरी, रेल मंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं के आने का कार्यक्रम 7 जुलाई को संभावित है। 7 जुलाई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में रेल, हाईवे से जुड़े केंद्रीय प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में लॉन्च होंगे। इस वजह से इन विभागों के मंत्री के रायपुर आने की बात सामने आई है।

नरेंद्र मोदी के दो कार्यक्रम रायपुर में होने हैं। पहला पूरी तरह से सरकारी कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। जिसमें जनता से जुड़े प्रोजेक्ट का भूमि पूजन प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद साइंस कॉलेज ग्राउंड में सभा होनी है जहां प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के लिए विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने अंदाज में माहौल तैयार करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
टोल प्लाजा पर NSUI का हल्लाबोल: स्थानीय वाहनों और छात्रों को टोल छूट देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
टोल प्लाजा पर NSUI का हल्लाबोल: स्थानीय वाहनों और छात्रों को टोल छूट देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
June 12, 2026
बिलासपुर, 12 जून 2026। भोजपुरी टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों और छात्रों से टोल वसूली के विरोध में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles