देश - विदेश

6 मौत, 395 नये पॉजिटिव ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ़्तार हुई तेज़, प्रदेश में 395 नये कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, 6 मरीजों की मौत


छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर आज भी जारी रहा । प्रदेश में आज 395 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की गई है, जबकि इलाज के दौरान 6 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 217 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किये गए है ।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभग के मीडिया बुलेटिन के मुताबिक, आज जो नए 395 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है उनमें जिला रायपुर से 174, दुर्ग से 53, बिलासपुर से 37, राजनांदगांव से 31, रायगढ़ से 19, नारायणपुर से 12, जांजगीर-चांपा से 09, कोरबा व बलरामपुर से 08-08, गरियाबंद से 07, बालोद, महासमुंद, कांकेर व अन्य राज्य से 06-06, जशपुर से 03, धमतरी, बलौदाबाजार, सरगुजा व कोरिया से 02-02, बेमेतरा व सूरजपुर से 01-01 शामिल हैं।

इन नए मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 10932 हो गया है, जिनमें अब तक कुल 8088 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2767 मरीज सक्रिय हैं। वहीं आज हुई 6 मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गया है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp