40 नये कोरोना पॉजीटिव मिले : मुंगेली में ही 30 नये मरीजों की पुष्टि, प्रदेश में देरशाम 9 नये मरीजों की पुष्टि…रायपुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में बढ़े कोरोना पॉजीटिव


छत्तीसगढ़ में कोरोना का रफ़्तार जारी है, आज यानि सोमवार को 40 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई गई, इसमें सिर्फ मुंगेली जिले में ही 30 पॉजीटिव है, कांकेर 3, धमतरी से 2, रायपुर, कोरिया, राजनांदगांव, बलरामपुर व बिलासपुर से 1-1 मरीज मिले हैं, प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 220 है |

इससे पहले छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया है कि आज कुल 40 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।जिला मुंगेली से 30, कांकेर से 03,धमतरी से 02, रायपुर,बिलासपुर,बलरामपुर,कोरिया व राजनांदगांव से 1-1,मरीज मिले हैं।आज AIIMS रायपुर से 4 व अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से1 मरीज़ डिस्चार्ज हुआ। कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 220 है।

एक दिन पहले रविवार को 36 नए मरीज सामने आए थे। इससे पहले शनिवार को 44 शुक्रवार को 40, गुरुवार को 17, बुधवार को 14 मरीज सामने आए थे। अभी जो पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। उनमें ज्यादातर प्रवासी मजदूर है। इनमें महाराष्ट्र, आगरा, दिल्ली राजस्थान, तेलंगाना से लौटने वाले शामिल है।

बता दें कि नए मरीज मिलने के बाद अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 220 हो गई है। वहीं अब कुल संक्रमितों की संख्या भी 250 के पार हो गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp