दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत : CM साय ने जताया शोक, दिवंगतों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
बालोद में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक जताया है. इतना ही नहीं घायलों के बेहतर इलाज के साथ दिवंगतों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के भी निर्देश दिए हैं.

बता दें कि, बालोद के मरकाटोला घाट में भीषण सड़क हादसा हुआ. यहां पहले से एक्सीडेंट हुए खड़े ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई. घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों को हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
ये खबर भी पढ़ें…

रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...









