LIVE UPDATE

स्व़ शेख गफ्फार स्मृति सामाजिक टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से

फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में स्व़ शेख गफ्फार स्मृति में फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 17 दिसम्बर से आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर की 32 टीमें हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता का समापन 23 दिसंबर को स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि को होगी।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व़ शेख गफ्फार की स्मृति में फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 17 दिसम्बर से किया जा रहा है, जिसमें 32 टीमों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों में सामाजिक समरसता व समाज के प्रति प्रेमभाव खेल के माध्यम से पैदा होना है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेख गफ्फार के निधन के बाद उनकी स्मृति में फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में किया गया था। उनकी याद में यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे साल भी आयोजित की जा रही है। स्व़ शेख गफ्फार शहवासियों के लिए समर्पित थे और वे सभी समाज को एकजुट देखना चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन शहर के लोगों के लिए समर्पित कर दिया था। फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी ऐसे समाजसेवी व्यक्ति की याद में छोटा सा आयोजन हर साल करती है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली विजेता टीम को 11 हजार 111 रुपए व ट्राफी इनाम में दी जाएगी। उपविजेता टीम को 5 हजार 555 रुपए व ट्राफी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरीज को 2 हजार 222 रुपए व सायकल दिया जाएगा। इसके अलाव प्रतियोगिता में अन्य आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। इसमें बेस्ट आफ दी कैचर, बेस्ट बालर सहित अन्य पुरस्कार शामिल हैं। यह प्रतियोगिता नि:शुल्क है।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता शाम 6 से रात 11 बजे तक होगी
फाउंडेशन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित यह प्रतियोगिता प्रतिदिन शाम 6 से रात 11 बजे तक होगी। सभी मैच निर्धारित 6 ओवर के होंगे।इसमें कुर्मी, मराठा, यादव, गुजराती, ब्राहमण, धुरी, जैन, मेमन, बौद्ध, वस्त्रकार, सोनी, आदिवासी, बंगाली, ठाकुर, सतनामी, मुस्लिम, पंजाबी, साहू, महराष्ट्रीयन, तेलगू, गोंड, भोई, सोनकर, क्रिश्चयन, रजक, मांग, सुदर्शन, अग्रवाल, मानिकपुरी, राजपूत, पटेल सहित अन्य समाज के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपने हूनर का प्रदर्शन करेंगे । प्रतियोगिता को लेकर समाज के लोगों मे काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस खेल को सफल बनाने के लिए फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *