देश - विदेश

CM सचिवालय में उप सचिव बनी सौम्या चौरसिया, भूपेश सरकार आते ही मंत्रालय में मिली एंट्री….राज्य प्रशासनिक सेवा 2008 बैच की अफसर हैं सौम्या


छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति करते हुए सौम्या चौरसिया को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया गया है, वे राज्य प्रशासनिक सेवा 2008 बैंच की अफसर है | राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन विभाग से उनकी सेवाएं वापस लेने के बाद ही उन्हें उप सचिव के तौर पर पदस्थ किया गया है। सौम्या चौरसिया वर्तमान में रायपुर नगर निगम  में अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं |

बता दें कि सौम्या चौरसिया इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां निभा चुकी है, सौम्या  बिलासपुर जिले के पेंड्रा और बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और पाटन एसडीएम पद रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुकी है | उसके बाद उन्होंने पहली बार भिलाई चरौदा नगर निगम की आयुक्त की जिम्मेदारी निभाई, फिर 2016 में इन्हें रायपुर नगर निगम में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी, इस दौरान वे वित्त, सामान्य प्रशासन जैसे विभागों का प्रभार संभालते रहीं हैं | इसके बाद आज राज्य शासन ने आदेश जारी करते हुए सौम्या को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp