LIVE UPDATE

फेमस IAS बी चंद्रकला के घर CBI का छापा, एक साथ 12 जगहों पर दबिश, 2008 बैच की IAS अफसर हैं बी चंद्रकला

सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित फ़िल्मी सितारों को फैंस फॉलोइंग में मात देने वाली उतर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी बी चन्द्रकला के घर पर सीबीआई की छापेमारी की जा रही है | बी चन्द्रकला पर आरोप है की उन्होंने हमीरपुर और बुलंदशहर में जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान अवैध तरीके से खनन पट्टे दिए थे |

यूपी के हमीरपुर में हुए अवैध खनन के मामले में सीबीआई ने शनिवार को तत्कालीन डीएम बी चन्द्रकला के लखनऊ आवास पर छापा मारा, टीम ने घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं, सफायर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में सीबीआई की टीम मौजूद है | फिलहाल कार्रवाई जारी है |

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीआई की एक टीम हमीरपुर में भी छापेमारी कर रही है. जहां टीम ने 2 बड़े मौरंग व्यवसायियों के घरों में दबिश दी है, बताया जा रहा है कि रमेश मिश्रा और सत्यदेव दीक्षित शहर के बड़े मौरंग व्यापारी है, इस दौरान टीम ने बेड और सोफे को खोलकर जांच की जा रही है, सीबीआई की 15 सदस्यीय टीम कार्रवाई में जुटी हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार आईएएस बी चन्द्रकला के लखनऊ स्थित घर पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है, उन पर आरोप है की उन्होंने हमीरपुर में डीएम रहते हुए अवैध तरीके से अपने चहेतों को खनन पट्टे दिए थे, इसी मामले में सीबीआई द्वारा अलग अलग ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है |

बता दें कि अखिलेश यादव की सरकार में बी.चन्द्रकला आईएएस की पोस्टिंग हमीरपुर जिले में जिलाधिकारी के पद पर की गई थी। इस दौरान उन पर आरोप है कि बी चन्द्रकला ने जुलाई 2012 के बाद हमीरपुर जिले में 50 मौरंग के खनन के पट्टे दिए थे। बताया जा रहा है कि उस दौरान बी.चन्द्रकला ने सारे प्रावधानों की अनदेखा करते हुए 60 मौरंग खनन के पट्टे ही गलत ढंग से पास किए गए थे | जबकि हाईकोर्ट ने पट्टे ई-टेंडर से करने के आदेश दिए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन है बी चंद्रकला

आईएएस बी चन्द्रकला की सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सिने जगत के शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सलमान खान से भी कही ज्यादा उनकी फैंस फॉलोइंग है, उनके एक तस्वीर पर लाखों लाइक और कमेंट्स मिलते है | आंन्ध्र प्रदेश की रहने वाली बी चंद्रकला उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं, उनकी कार्यशैली भी अन्य अधिकारियों से अलग है, कई बार अधिकारियों और ठेकेदारों को डांटते और फटकारते हुए उनका वीडियो वायरल होता रहता है | यहां तक लोगों ने उन्हें लेडी सिंग्हम का नाम भी दिया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *