Breaking : सीडी कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका को मिली जमानत, कुछ देर पहले ही किया था सरेंडर


कथित सेक्स सीडी मामले में सीबीआई द्वारा मुख्य आरोपी बनाये गए कैलाश मुरारका ने कोर्ट में आज सरेंडर करने के बाद जमानत के लिए आवेदन किया था, कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है |

बता दें कि दो दिन पहले मंत्री के कथित सेक्स सीडी मामले में सीबीआई ने कोर्ट में चालान पेश किया था, कोर्ट में पेश चालान में कैलाश मुरारका को मुख्य आरोपी बताते हुए  भूपेश बघेल, विनोद वर्मा,  विजय पांडया, विजय भाटिया, रिंकू खनूजा को आरोपी बनाया था । जिसके लिए एक दिन पहले सीबीआई ने कैलाश मुरारका को समन भी भेजा था, लेकिन सोमवार को कैलाश मुरारका और विजय पांडया कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए  |

जिसके बाद लगातार भाजपा नेता कैलाश मुरारका के फरार होने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी, एक दिन पहले भाजपा ने भी पार्टी से निष्काषित कर बहार का रास्ता दिखा दिया था, लगातार विवादों में घिरे रहने के बाद आज मुरारका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था । जिसके बाद कोर्ट ने जमानत भी दे दी है |  कैलाश मुरारका पर ही आरोप है कि मंत्री कि कथित सेक्स सीडी मोटी रकम देकर बनवाया था | फिलहाल पुरे मामले में अब एक आरोपी विजय पांडया फरार है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp