LIVE UPDATE

सीजी न्यूज़ 24 ब्रेकिंग : रमन सरकार अपने मोबाईल हितग्राहियों के लिए लेकर आ रही “स्पेशल रिचार्ज प्लान” सिर्फ 12 रूपए में कॉलिंग के साथ मिलेगा दो दिन का “डाटा पैक” फ्री

प्रदेश के संचार क्रांति योजना (स्काई) के मोबाइल फोन धारक हितग्राहियों के लिए रमन सरकार स्पेशल रिचार्ज प्लान लेकर आ रही है |  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  प्रदेश सरकार की संस्था छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स)  के अफसरों ने मोबाइल कम्पनी जियो के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर हितग्राहियों को 12 रूपए का स्पेशल रिचार्ज पैकेज देने की घोषणा की है ।
चिप्स के अफसरों ने आज बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत राज्य शासन द्वारा हितग्राहियों को 4जी स्मार्ट फोन के साथ अगले छह माह के लिए एक जीबी डेटा और 100 मिनट का टॉकटाइम निःशुल्क दिया जा रहा है। इसी कड़ी में हितग्राहियों के लिए विशेष रिचार्ज प्लान बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिन की वैधता वाले इस पैकेज में हितग्राहियों को प्रतिदिन 0.5 जीबी का हाईस्पीड 4जी डेटा अर्थात दो दिन में कुल एक जीबी डेटा खुले बाजार से लगभग छह गुना कम कीमत पर सिर्फ 12 रूपए में मिलेगा |

जिसकी समाप्ति के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड प्राप्त होगी और जियो से जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा अन्य मोबाइल नेटवर्कों पर भी प्रतिदिन 25 मिनट अर्थात कुल 50 मिनट का टॉकटाइम निःशुल्क मिलेगा। इस विशेष रिचार्ज प्लान से हितग्राहियों को प्रत्येक रिचार्ज पर 58 रूपए की बचत होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
आज INDIA ब्लॉक की ‘महाबैठक’: 23 दलों की मीटिंग, DMK-AAP ने बनाई दूरी, बैठक में क्या होगा?
June 8, 2026
INDIA Bloc Meeting 2026: देश के चुनावों में लगातार विपक्ष के गिरते प्रदर्शन के चलते आज (8 मई) को इंडिया ब्लॉक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *