LIVE UPDATE
Trending

सर्वर डाउन : तो इस गड़बड़ी के कारण ठप हो गए थे इंस्टा, फेसबुक और व्हाट्सएप, सामने आई बड़ी वजह

इंटरनेट यूजर्स के लिए सोमवार रात किसी आपदा से कम नहीं थी। इस रात वह हुआ, जिसकी कल्पना उन्होंने सपने में भी नहीं की होगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप अचानक से डाउन हो गए। न तो मैसेज आ रहे थे और न ही भेजे जा सकते थे। छह घंटे तक तीनों सोशल साइट्स ठप रहीं। लेकिन ऐसा क्या हो गया था कि तीनों सोशल साइट्स एक साथ डाउन हो गईं, इसका पता हर कोई लगाना चाह रहा है। ऐसे में इन सोशल साइट्स के डाउन होने की असल वजह सामने आई है।

बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल (BGP) में हुई थी गड़बड़ी
जैसे ही फेसबुक, इंस्टाग्राम ओर व्हाट्सएप डाउन हुआ दुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ इस तरह के ग्लोबल आउटेज का पता लगाने में जुट गए। एक साइबरक्राइम स्पेशलिस्ट का कहना है कि बॉर्डर गेटवे प्रोटोकॉल (BGP) में गड़बड़ी के कारण फेसबुक के तीनों ऐप डाउन हुए थे। दरअसल, यह BGP ही है जिसके कारण इंटरनेट काम कर पाता है। यह बहुत से नेटवर्क को जोड़े रखने का काम करता है। इस प्रोटोकॉल के तहत ही कई कंपनियां बता पाती हैं कि वो भी इंटरनेट पर हैं, लेकिन फेसबुक से गड़बड़ी हुई और वह BGP को यह बता ही नहीं पाया कि वह भी इंटरनेट पर है।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आसान भाषा में समझें क्या है BGP
आईटी एक्सपर्ट के मुताबिक, जब कोई यूजर इंटरनेट पर प्रवेश करता है तो BGP उसे ट्रेवल कराता है। वह उन रूट्स को तय करता है, जहां डेटा ट्रेवल कर सकता है। बड़े राउटर्स अपने रूट को बार-बार अपडेट करते रहते हैं, जिससे नेटवर्क पैकेट्स को आखिरी सोर्स तक पहुंचाया जा सके। फेसबुक से यहीं गड़बड़ी हुई। रूट अपडेट करते समय उसने गड़बड़ कर दिया और वह अन्य नेटवर्क्स को बता नहीं पाया कि वह भी इंटरनेट पर है। एक साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि फेसबुक ठप होने से कुछ मिनट पहले ही BGP रूट में बड़े स्तर पर बदलाव हुए थे।

डोमेन नेम सिस्टम में भी हुई गड़बड़ी
डोमेन नेम सिस्टम यानी डीएनएस भी इंटरनेट का एक बेहद जरूरी हिस्सा है। यह वेब डोमेन को इंटरनेट प्रोटोकॉल में बदल देता है। सोमवार की रात डोमेन नेम में भी गड़बड़ी हुई, जिससे स्मार्ट फोन या सिस्टम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ठप हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: हाईकोर्ट के उम्रकैद फैसले पर लगी रोक
April 23, 2026
नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व विधायक अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फेसबुक की ओर से नहीं आया है आधिकारिक बयान
दुनिया भर के साइबर एक्सपर्ट अपनी-अपनी जांच के आधार पर तीनों सोशल साइट्स के ठप होने की वजहें बता रही हैं। हालांकि, अभी तक फेसबुक की ओर से ठप होने वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles