सक्ती में बोले सिद्दू – चरण दास महंत हो सकते है मुख्यमंत्री, बिलासपुर में शैलेश को बताया सुख दुःख का साथी, मोदी पर हमला बोलते हुए कहां मोदी ने देश को सिर्फ बाबा जी का ठुल्लू दिया है


बिलासपुर विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय के पक्ष में चुनावी प्रचार करने बिलासपुर पहुंचे कांग्रेस स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्दू ने जनसभा से कहा कि शैलेश पांडेय को भारी मतों से चुनाव जिताकर अपन बना लो बस यही मांगने बिलसपुर आया हूँ, इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा कि शैलेश पांडेय ही आपके जन सुख के साथी है, पीएम मोदी पर तीखा हमाल बोलते हुए कहा कि मोदी ने देश को सिर्फ बाबा जी का ठुल्लू दिया है |

शैलेश पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार करने बिलासपुर पहुंचे पंजाब के उपमुख्यमंत्री नवजोत सिंह सिद्दू ने अपने अंदाज में पीएम मोदी और सीएम रमन सिंह पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबो को धोखा देने वाली सरकार है, इसके साथ ही पीएम मोदी पर कड़ी कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौकीदार नहीं चोर है, बात बात पर ठोको ताली और शेरो शायरी के साथ अपने अंदाज में पीएम मोदी का मिमिक्री करते हुए कहा कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को काला धन वापस लाने के नाम पर झूठा सपना दिखाया. मोदी ने कहा था ब्लैक मनी वापस लाएंगे पर कला धना आया क्या ?

अपने अंदाज में मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस स्टार प्रचारक सिद्दू ने कहा कि मोदी ने अमीरों के साथ दोस्ती निभाई है, और गरीबों को छला है, यह सरकार गरीब किसानों का नहीं बल्कि अमीरों का हितेषी है, सिद्दू ने अपने आप को स्वतंत्रता सेनानी का बेटा बताते हुए कहा कि जनता का विश्वास सिद्दू है, मोदी को लेकर कहा कि आपने तो सिर्फ पांच बार चुनाव जीता है, जबकि मैं तो 6 बार चुनाव जीत चूका हूं, अंत में फिर नवजोत सिंह सिद्दू ने जनसभा से शैलेश पांडेय को विजयी बनाने के लिए अपील की |

चरणदास महंत होंगे मुख्यमंत्री

पंजाब सरकार के कला पर्यटन एंव संस्कृति मंत्री और स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने चरण दास महंत के पक्ष में प्रचार करते हुये सक्ती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यहां जो प्रत्याशी खड़ा है वो जीत के सीएम हो सकता है, इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्दू अजित जोगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जोगी ने अपनी मां के पेट में छुरा भोंकने का काम किया है,जोगी के लिए कांग्रेस मां के समान थी, लेकिन उसने मां के साथ गद्दारी की है, इसलिए मां के साथ गद्दारी करने वाले को जनता देगी सजा |

सक्ती को बनाया जाएगा जिला

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्दू ने सकती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहां कि कांग्रेस के सरकार बनने पर सकती को जिला बजाय जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने कहां कि  भाजपा ने किसानों की जमीन अधिग्रहित कर उद्योगपतियों को सौंप दी, कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की जमीन उन्हें वापस लौटाई जाएगी, जनसभा से नवजोत सिंह सिद्दू ने कांग्रेस को जिताने का अपील करते हुए कहां कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है, और चोर लोगों को छत्तीसगढ़ से भगानी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp