LIVE UPDATE
Trending

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने “रूरल इंडस्ट्री पार्क” में बने उत्पादों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, कई जिलों के उत्पादों का एक ही छत के नीचे प्रदर्शन

एक-दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित होंगे अधिकारी

राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर एवं एसपी कॉन्फ्रेंस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) एवं गौठानों में बन रहे उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है । इस प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा किया गया । इस प्रदर्शनी का उद्देश्य यह है कि विभिन्न जिलों से आए कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एक दूसरे के जिलों में उत्पादित प्रोड्क्ट्स को देखकर प्रेरित हों एवं अपने जिले में स्थापित होने वाले रीपा में इन उत्पादों की संभावनाओं को तलाशने और इनके उत्पादन हेतु बेहतर व्यवस्था एवं माहौल तैयार करें ।

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रदर्शनी में महासमुंद जिले के दूध उत्पाद, मसाले, सुगंधित अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि उत्पाद हैं, वही रायपुर जिले से साबुन, कुकीज, और मोमबत्ती, जांजगीर-चांपा से कोसा सिल्क की साड़ियां, कुर्तियां, सलवार सूट का कपड़ा, जिला कोंडागांव से नारियल का कोल्ड प्रेस ऑयल, तिखुर मिल्क शेक, मसाले, बस्तर जिले से रागी, मसाले, बेल मेटल के भी उत्पाद लाए गये हैं ।

बेमेतरा से केले के रेशे से बने हुए उत्पाद, दंतेवाड़ा से कुकीज, रागी, ड्राई फ्रूट्स, अचार , कांकेर जिले से गोबर से बना हुआ पेंट, मसाले, गौठानों में तैयार किये जा रहे वर्मीकम्पोस्ट के पैकिंग हेतु प्लास्टिक बोरी आदि उत्पाद प्रमुख रूप प्रदर्शित किए गए हैं । प्रदर्शनी में सभी जिलों के कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी सराहना भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *