LIVE UPDATE
Trending

विधानसभा में जोरदार हंगामा : मंत्री TS सिंहदेव के वॉकआउट को विपक्ष ने विशेषाधिकार का मामला बताकर किया हंगामा….CCTV पर व्यवस्था के बाद भड़का विपक्ष….प्रश्नकाल बाधित, विपक्ष ने कहा संकट में है सदन..

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी बृहस्पत-सिंहदेव विवाद का मुद्दा जोरशोर से उठा है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री टीएस सिंहदेव के कल के बयान को आज सदन में दोहराया। कहा- जब सरकार के मंत्री ने ही सरकार पर अविश्वास व्यक्त कर दिया तो सदन चलाने का कोई औचित्य नहीं है। ये भी एक विशेषाधिकार है कि एक मंत्री सदन छोड़कर चला जाये. जब सदन में सरकार ही नहीं है तो फिर इस सदन में चर्चा कैसे होगी.

सदन में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा है। सत्ता पक्ष लोगों ने इस पर भाजपा पर आरोप लगाया। कहा कि यह मुद्दा विहिन मामलों पर विपक्ष हंगामा कर रहा है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने अपने सीट से उठकर समझाने की भी कोशिश की। लेकिन विपक्ष अपनी बात को लेकर सदन में हंगामा करते रहे हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज मंत्री सिंहदेव के विधानसभा पहुंचने को लेकर संशय कायम है। अभी तक मंत्री सिंहदेव विधानसभा नहीं पहुंचे हैं । संभावना जताई जा रही है कि सरकार की ओर से उनके पक्ष में वक्तव्य रखे जाने के बाद सिंहदेव सदन में मौजूद हो सकते हैं।

इधर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन में दिये गये बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि यह सदन की अवमानना है. मंत्रियों-नेता प्रतिपक्ष के कमरे में लगी टीवी सुविधा के लिए है. कल सदन की कार्यवाही की रिकोर्डिंग कर सोशल मीडिया पर वायरल करना अनुचित है. वहीं बीजेपी विधायकों ने इस मामले में जांच की मांग की.

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पीकर डॉक्टर चरणदास महंत ने कहा, इतनी कम संख्या में सदन में विपक्ष की मज़बूत भूमिका की देशभर में चर्चा है. मैं चाहता हूँ सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण बने रहे. संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि विपक्ष मुद्दों पर बात करने से भागता है और जो मुद्दे नहीं है उस पर हंगामा करता है. मंत्री का ऐसे सदन से जाना भी विशेषाधिकार का हनन है. वो मंत्रिमंडल में है या नहीं ये स्थिति सरकार को स्पष्ट करना चाहिए. क्या मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है?

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी भी सदन छोड़ कर गए थे. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वो सदन छोड़ कर नहीं बल्कि इस्तीफा देकर गए थे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने जब तक सरकार का जवाब नहीं आता तब तक सदन में नहीं आने की बात कही है.

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *