LIVE UPDATE
Trending

विधानसभा ब्रेकिंग : सदन में विपक्ष का हंगामा, MLA के काफिले पर हमला मामले में विधायक के मंत्री के आरोप पर विपक्ष का हंगामा जारी….मंत्री और विधायक सदन से ग़ायब….विपक्ष ने कहा…..

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है । विधानसभा में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई । विधायक बृहस्पत सिह के काफिले में हुए हमले का मामला आज विधानसभा मानसून सत्र में भी गूंज उठा । इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया । पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी सदस्य द्वारा अपने ही पार्टी के मंत्री पर जान खतरे का आरोप लगने शर्मनाक है । भाजपा सदस्यों ने सदन में हंगामा किया ।

बता दें कि पांच दिनों के सत्र के लिए कुल 717 सवाल लगाए गए हैं। इसमें 375 तारांकित तथा 342 अतारांकित प्रश्न हैं। वहीं 76 ध्यानाकर्षण प्रश्न को सूचनाएं मिल चुकी है। सरकार 27 जुलाई को अनुपूरक बजट लेकर आएगी । बताया जा रहा है कि प्रमुख विपक्षी दल भाजपा आज पहले ही दिन प्रदेश में खाद-बीज की कमी पर काम रोककर चर्चा कराने का प्रस्ताव ला सकती है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपने ही दल के लोगो को सरकार सुरक्षित नही रख पा रही है । उन्होंने मांग रखी कि विधानसभा इस मामले की सदन की समिति से जांच कराए। नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। जबकि पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने इस मुद्दे पर विधानसभा को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री ने कहा सरकार पर आरोप है और आरोप लगाने वाला विधायक सत्ताधारी पार्टी का है।

मंत्री सिंहदेव और विधायक बृहस्पति सदन से ग़ायब
जो आरोपी सरकार है वो जवाब कैसे दे सकता है। आसंदी की ओर से निर्देश आए कि सरकार अपना पक्ष रखे लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा। हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष इस मसले को लेकर हंगामा कर रहा था मंत्री सिंहदेव और विधायक बृहस्पति सिंह सदन में नहीं थे। विपक्ष ने कहा कि कहाँ है दोनों । बुलवाइए पहले। हालाँकि क़रीब पंद्रह मिनट बाद दोनों ही आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
CG-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी हलचल: भूपेश बघेल बोले- फैसला हाईकमान का, मैं बुद्धि नहीं लगाता”
May 25, 2026
रायपुर, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सदन में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा समिति से जाँच कराएँ। हमारे विधायक को जान का ख़तरा है। यह संगीन मामला है। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। यदि मंत्री ने किया है तो जवाबदेही तय हो और यदि ऐसा नहीं है तो कौन है इसके पीछे तय हो। राजनैतिक इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह कांग्रेस ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें…
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
चरणदास महंत के बयान से गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत; “रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक, नहीं मानता ‘जगतगुरु’, बोले- धीरेंद्र शास्त्री समेत कई बाबा फर्जी
May 25, 2026
मनेन्द्रगढ़, 25 मई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़ दौरे के दौरान दिए गए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *