राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे बस्तर, CM रमन सिंह ने किया स्वागत!..एजुकेशन सिटी के लिए हुए रवाना


दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंच चुके हैं, सुबह 9 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनका स्वागत किया | यहां से वे दंतेवाड़ा के जवंगा एजुकेशन सिटी के लिए रवाना हुए. जावंगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद में राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे | इसी दौरान वे एजुकेशन सिटी के आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी बच्चों से मुलाकात करेंगे, इसके साथ ही राष्ट्रपति उनके साथ भोजन भी करेंगे |

बता दें कि राष्ट्रपति दो दिवसीय 25 व 26 जुलाई को वे बस्तर प्रवास पर हैं, इस प्रवास को रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद पर शपथ लेने की पहली वर्षगांठ में आगमन पर काफी खास माना जा रहा है, पहली वर्षगांठ रामनाथ कोविंद आदिवासियों के साथ मनाने पहुंचे हैं | इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति दंतेवाड़ा और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे |

दंतेवाड़ा प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जावंगा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति हीरानार समन्वित कृषि प्रणाली मॉडल विलेज जाएंगे | यहां वे कृषि प्रणाली का अवलोकन करने साथ ही कृषक और महिला समूह की की महिलाओं से चर्चा भी करेंगे, इसके बाद 11.55 को वनांचल कल्याण आश्रम स्कूल पहुंच बच्चों के साथ चर्चा और भोजन करेंगे |

दोपहर करीब एक बजे आश्रम से राष्ट्रपति कोविंद दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में देवी दर्शन करेंगे, 10 मिनट मंदिर में पूजा अर्चना कर सर्किट हाउस पहुंचेंगे | 1.20 से 2.50 बजे तक विश्राम का समय रखा गया है | राष्ट्रपति के तय कार्यक्रम के अनुसार 3.20 बजे जावंगा पहुंचेगे दिव्यांग बच्चों की संस्था समक्ष का अवलोकन करेंगे | पांच मिनट बाद जावंगा के आस्था स्कूल पहुंच बच्चों से चर्चा, स्मार्ट क्लास का अवलोकन सहित एलईडी स्क्रीन पर एजुकेशन सिटी की गतिविधियों से अवगत होंगे. इसके बाद 3.50 बजे युवा बीपीओ कॉल सेंटर का अवलोकन के बाद 4.30 बजे जावंगा हेलीपेड पहुंचेंगे. वहां से विशेष हेलीकाप्टर में चित्रकोट जलप्रपात के लिए रवाना होंगे |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp