राज्य शासन की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी….दुर्ग, बस्तर, कवर्धा, बालोद सहित कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बदले गए


छत्तीसगढ़ शासन के उप सचिव एम.आर. ठाकुर ने राज्यपाल के नाम से आदेश जारी करते हुए बड़े पैमाने पर राज्य प्रशानिक सेवा के आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है | सरकार द्वारा जारी आदेश सूचि के अनुसार दंतेवाड़ा के संयुक्त कलेक्टर गोविंद राम राठौर को कांकेर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है |
वहीं बेमेतरा के अपर कलेक्टर खगेश्वर सिंह मंडावी को सरगुजा का अपर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि राजनांदगांव के अपर कलेक्टर एके वाजपेयी को बालोद भेजा गया है। अपर कलेक्टर धमतरी लीना कोसम को जांजगीर चांपा का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
गीता रायस्त को डिप्टी कलेक्टर बस्तर, भरत राम ध्रुव को भी बस्तर का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है | वही विनय कुमार पोयाम को बालोद से दुर्ग भेजा गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp