IFS ट्रांसफर : सतोविशा होंगी DFO बालोद, पैकरा को मिली कांकेर की जिम्मेदारी


प्रशासनिक विभाग में बड़े पैमाने के तबादला करने के बाद राज्य सरकर ने वन विभाग के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए नवीन पदस्थापना की है | राज्यपाल के नाम से आदेशनुसार वन विभाग के विशेष सचिव बीएल बंजारे के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है |

भारतीय वन सेवा 2002 बैच के एसपी पैकरा को जिला बालोद से कांकेर भेजा गया है पैकरा अब अब कांकेर वन मंडल में वन संरक्षक, कार्ययोजना अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे |

वही भारतीय वन सेवा 2010 के उप वन संरक्षक अधिकारी सतोविशा समाजदार को रायपुर से बालोद भेजा गया है, समाजदार बालोद वन मंडल में वन मंडलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी | इससे पहले छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर में पदस्थ थीं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp