राज्यसभा की 55 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव, फिलहाल बहुमत से दूर ही रहेगी BJP….प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ कोटे से राज्यसभा में हो सकती है एंट्री

राज्यसभा की अप्रैल में रिक्त हो रहीं 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। आयोग ने कहा कि राज्यसभा में 17 राज्यों की ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। 55 सीटों में सर्वाधिक सात महाराष्ट्र से, छह तमिलनाडू, पांच-पांच सीटें पश्चिम बंगाल और बिहार से, चार-चार सीटें गुजरात और आंध्र प्रदेश से तथा तीन-तीन सीटें राजस्थान, ओडिशा और मध्यप्रदेश से शामिल हैं, छत्तीसगढ़ में दी सीट खाली हो रही है | राज्यसभा से इस साल जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, रामदास आठवले, दिल्ली भाजपा नेता विजय गोयल, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हैं।

फिलहाल भाजपा, एनडीए और अन्य मित्रदलों की सदस्य संख्या राज्यसभा में 106 और अकेली भाजपा की 82 है। जबकि 425 सदस्यीय राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सदस्यों की आवश्यकता होती है।

गौरतलब है कि 2018 और 2019 में भाजपा को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसका सीधा असर राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव परिणाम पर पड़ना स्वाभाविक है। दूसरी तरफ, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की स्थिति 245 सदस्यीय राज्यसभा में सुधरेगी।

इस समय भाजपा के राज्यसभा में 83, और कांग्रेस के 45 सदस्य हैं। समीकरण के हिसाब से राज्यसभा में भाजपा की संख्या 83 के आसपास बनी रहेगी और सदन में बहुमत की उसकी आस फिलहाल पूरी नहीं हो पाएगी। जबकि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड और महाराष्ट्र की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस को राज्यसभा में अपनी कुछ सीटें बढ़ाने का मौका मिलेगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में एंट्री


छत्तीसगढ़ राज्यसभा की दो सीटें अप्रैल माह में खाली होने जा रही है । ऐसे में अब इन दोनों सीटों में नए राज्यसभा सांसद के नाम को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है, अप्रैल में कांग्रेस से मोतीलाल वोरा और भाजपा से रणविजय सिंह का कार्यकाल खत्म होगा ।

बता दें अब दोनों सीटों पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मनोनीत हो सकते हैं । राज्य से इन रिक्त सीटों के लिए कई दावेदार हैं । प्रियंका गांधी समेत कुछ राष्ट्रीय नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं । बता दें अप्रैल माह में राज्यसभा की 51 सीटें खाली हो रही हैं । सांसदों के सेवानिवृत्त होने से ये सीटों खाली हो रही हैं । इन सीटों पर चुनाव होने से दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस दोनों को फायदा हो सकता है । इन सीटों के लिए जल्द ही नाम भी तय कर लिए जायेंगे |
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में जल्द ही एंट्री हो सकती है, सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कोटे से प्रियंका गांधी को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कांग्रेस आलाकमान कर रही है, छत्तीसगढ़ में राज्यासभा की दो सीटों पर सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2020 में खत्म हो रहा है, विधानसभा में सदस्यों की संख्या के आधार पर इन दोनों राज्यसभा की सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जानी तय मानी जा रही है, इस सेफ सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा में एंट्री कराई जा सकती है |

Related Articles