LIVE UPDATE

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू अब से कुछ देर बाद होंगे फेसबुक लाइव, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन संबंधी सवालों के देंगे जवाब

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू आज दोपहर 12 बजे से एक बजे तक फेसबुक लाइव रहेंगे | इस दौरान वे फेसबुक और ट्वीटर के जरिए लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बारे में आम जनता को जानकारी देंगे और इससे जुड़े सवालों के जवाब भी देंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के फेसबुक पेज @CEO Chhattisgarh एवं ट्वीटर हैंडल @CEOChhattisgarh पर जाकर इच्छुक व्यक्ति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू से निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने एवं उसमें संशोधन संबंधी सवाल पूछ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत विगत 26 दिसम्बर 2018 को विस्तृत मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। प्रकाशित मतदाता सूची के संबंध में दावा या आपत्ति 25 जनवरी 2019 तक प्रस्तुत की जा सकती है।

प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 11 फरवरी 2019 के पहले किया जाएगा। इसके बाद 18 फरवरी से पहले डॉटाबेस को अपडेट एवं पूरक मतदाता सूची तैयार की जाएगी। संशोधन एवं नए नाम जोड़ने के बाद 22 फरवरी को अंतिम रूप से पुनरीक्षित मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
कभी जंगलों में तोड़ते थे तेंदू पत्ता, अब बन गए IFS अफसर; यहां जानिए छत्तीसगढ़ के अजय गुप्ता की सफलता की कहानी
May 19, 2026
Ajay Gupta Success Story: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छोटे से गांव संबलपुरी के रहने वाले युवा अजय गुप्ता (Ajay Gupta Success...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *