LIVE UPDATE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- निजी मंडी लाकर राज्यों की मंडी बंद करना चाहती है मोदी सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खुलकर केंद्रीय कृषि बिल का विरोध किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांट्रेक्ट फ़ार्मिंग से किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। बल्कि गड़बड़ी होने की आशंका बढ़ जाएगी।

सीएम ने कहा कि मोदी सरकार कृषि बिल पास कर निजी मंडी लाकर राज्यों की मंड़ी को बंद करना चाहती है। जिसका सीधा असर हमारे किसानों पर पड़ेगा। आगे कहा कि पहले गड़बड़ी होने पर मंडी अधिनियम के तहत कारवाई होती है। वहीं अब नया कानून आने से खुलेआम गड़बड़ी शुरू हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
Bihar में नेताओं की सुरक्षा में बड़ा फेरबदल; निशांत कुमार को Z कैटेगरी, इन नेताओं के भी सुरक्षा में बदलाव
April 18, 2026
Bihar News; पटना में एक बार फिर नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बड़ा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बताते चले कि मोदी सरकार की कृषि बिल को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस भी मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल रही है। पंजाब, हरियाणा के साथ अब छत्तीसगढ़ सरकार भी खुलकर बिल का विरोध कर रही है।

विरोध में कांग्रेस सोशल मीडिया में स्पीक फॉर फार्मर का कैंपेन भी चला रही है। इसके आलवा कांग्रेस ने बिल के विरोध में पैदल मार्च का एलान किया है। 29 सितंबर को कांग्रेस राजिव भवन से राजभवन तक पैदल मार्च करेंगे। इस मार्च में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के मंत्री, पीसीसीचीफ मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के आला नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
April 18, 2026
यह सम्मान निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल नीलेश झा. ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles