LIVE UPDATE

मीडिया न्यूज़ : FTII सोसाइटी का पुनर्गठन, प्रो.संजय द्विवेदी-कंगना रनौत भी शामिल

सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संबद्ध भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII), पुणे की सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का गठन हो गया है। सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष प्रख्यात फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और उपाध्यक्ष फिल्म अभिनेता सतीश कौशिक हैं, जिनके नाम की घोषणा कुछ समय पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय ने की थी।

अब सोसायटी और गवर्निंग काउंसिल का पुर्नगठन करते हुए इसमें भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी, दूरदर्शन महानिदेशक मयंक अग्रवाल के अलावा अनेक फिल्मी हस्तियों को शामिल सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जिनमें अभिनेत्री कंगना रनौत, दिव्या दत्ता, फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, गीतकार प्रसून जोशी, गायक अनूप जलोटा, अभिनेता डैनी डोंगजप्पा जैसे नाम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
बुत मरते नहीं’ का दूसरा भाग: ‘प्रत्याघात’ का लोकार्पण नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर 2026 में
January 10, 2026
रायपुर,10 जनवरी 2026: साहित्य जगत के चर्चित कवि‑लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मवीर सिंह के उपन्यास बुत मरते नहीं के दूसरे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान भारत सरकार के सूचना-प्रसारण मंत्रालय के स्वायत्तशासी संस्थान के रूप में काम करता है, जिसे एक सोसायटी के माध्यम से चलाया जाता है। इसी सोसायटी के सदस्यों से चयनित सदस्य ही शासी परिषद यानि गवर्निंग काउंसिल में चुने जाते हैं, इसमें संस्थान के सभी नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं। इस समिति की रचना इस प्रकार है-

सोसाइटीः शेखर कपूर(अध्यक्ष), सतीश कौशिक(उपाध्यक्ष),अली आर रिजवी,सतीश एम वेमपती, टीसीए कल्याणी,सुरेश शर्मा,अमरेश चक्रवर्ती,अनुराग श्रीवास्तव,चैतन्य प्रसाद,कंगना रनौत, दिव्या दत्ता, प्रसून जोशी, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, प्रो.संजय द्विवेदी, स्मिता वत्स शर्मा, मयंक अग्रवाल, प्रकाश मकदूम, अनूप जलोटा, डा. अर्चना राकेश सिंह, डैनी डैंग्जोप्पा,महेश एनी, विनोद कैंथोला।

ये खबर भी पढ़ें…
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
CM विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रंगोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किया आमंत्रित
February 26, 2026
रायपुर 26 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गवर्निंग काउंसिलः शेखर कपूर(अध्यक्ष), अली आर रिजवी, सतीश एम वेमपती, टीसीए कल्याणी, अमरेश चक्रवर्ती, दिव्या दत्ता, राजकुमार हिरानी, प्रो.संजय द्विवेदी, स्मिता वत्स शर्मा, मयंक अग्रवाल, प्रकाश मकदूम, डा. अर्चना राकेश सिंह, महेश एनी, विनोद कैंथोला।

ये खबर भी पढ़ें…
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
नक्सलवाद के खात्मे पर त्वरित टिप्पणी: नक्सलवाद की राख में छिपे अश्वत्थामा से सतर्क रहने का वक्त
April 1, 2026
डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़) डॉ. हिमांशु द्विवेदी (प्रधान संपादक- हरिभूमि और inh न्यूज़). यह समय उल्लास का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles