LIVE UPDATE

महिला IPS ने IG पर लगाए यौन शोषण के आरोप!….कहा- पॉर्न वीडियो दिखाते हैं….भेजते हैं गंदे मैसेज

तमिलनाडु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला आईपीएस ने अपने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला आईपीएस एसपी के मुताबिक आरोपी आईपीएस आईजी सात महीनों से उसका शोषण करता आ रहा है।

शिकायत होते ही प्रदेश सरकार ने इस मामले में जांच कमिटी गठित कर दी है। महिला एसपी ने लिखित शिकायत देते हुए कहा कि, ‘आईजी मुझे गले लगाने का मौका ढूंढते थे। कई मौकों पर उन्होंने जबरन मुझे गले लगाया। वह मुझे गलत तरीके से छूते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो वह मुझे दूसरे तरीकों से परेशान करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला एसपी का आरोप है कि आईजी उसे बीते सात महीनों से परेशान कर रहे हैं। वह उन्हें देर रात फोन करते थे और उन्हें आपत्तिजनक मेसेज भी भेजते थे। जब वह उन्हें अपने पास बुलाते तो मोबाइल पर पॉर्नोग्रफिक विडियो चलाने लगते।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आरोप लगाया है, ‘आईजी ने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी तो वह मेरा एसीआर खराब कर देंगे, जिससे मेरा करियर खराब हो जाएगा।’ एसपी ने मांग की है कि उन्हें किसी दूसरे विंग में ट्रांसफर कर दिया जाए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला आईपीएस की शिकायत हाल ही में गठित की गई प्रदेश पुलिस की विशाखा कमेटी में भेज दी गई है। इसके साथ ही डीजीपी टी के राजेंद्रन ने एडीजीपी सीमा अग्रवाल, एसयू अरुणाचलम और डीआईजी थेमोझी की एक कमेटी बनाकर उन्हें जांच सौंप दी है। डीजीपी ने बताया कि रिटायर्ड एएसपी सरस्वती और डीजीपी ऑफिस में प्रशासनिक अधिकारी रमेश भी जांच कमेटी का हिस्सा हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles