देश - विदेश
Trending

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया, समर्थन में पड़े 164 वोट


महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. शिंदे सरकार के समर्थन में 164 वोट पड़े. इस तरह उद्धव ठाकरे गुट के हाथ निराशा लगी है. फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव गुट के 2 और विधायक शिंदे खेमे में शामिल हो गए. कलमनुरी से शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ ने शिंदे सरकार का समर्थन किया. विपक्षी बेंच पर बैठे विधायकों ने उनकी जमकर हूटिंग की. बांगर कल तक शिवसेना के उद्धव ठाकरे खेमे में थे और आज विधानसभा में ​बहुमत परीक्षण के दौरान एकनाथ शिंदे खेमे में चले गए. लोहा से शिवसेना विधायक श्यामसुंदर शिंदे विश्वास मत से ठीक पहले एकनाथ शिंदे समूह में शामिल हो गए.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp