“भारत बंद” के बीच आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, ये है वजह


पेट्रोल – डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ आज भारत बंद के एलान के बाद भी फिर एक बार केंद्र सरकार ने आज पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ा दिया गया है | बताया जा रहा है कि रुपया के गिरने और उच्चे उत्पाद शुल्क के कारण तेल कीमतों में वृधि हो रही है | पेट्रोल – डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की हुई है |  वही कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पार्टी ने बढ़ते कीमतों के खिलाफ आज बंद रखने का ऐलान किया है |

बता दें कि पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को कम करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव बनाने के लिए आज कांग्रेस ने भारत बंद रखा है | कांग्रेस के इस बंद में करीब 21 राजनितिक पार्टिया भी भारत बंद को समर्थन कर रहे है | जहां आज एक तरफ कांग्रेस कीमतों को कम करने के लिए भारत बंद कर रहे है वही केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने बजाय फिर आज एक बार पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ा दिया है | विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर टैक्स कम करे और इसे जीएसटी के दायरे में लाए | वहीं केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति को जिम्मेदार ठहरा रही है | लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के कीमतों को लेकर कांग्रेस पिछले कई दिनों से मोदी सरकार का विरोध कर रही है |

रुपया गिरने के कारण बढ़ाई कीमत 

बताया जा रहा है कि रूपए गिरने और उच्चे उत्पादक शुल्क के बढ़ने के कारण तेल कि कीमतों में वृद्धि होना बताया जा रहा है | पिछले कुछ दिनों से रुपया में गिरावट देखने को मिल रहा है |  केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थियों  को  जिम्मेदार ठहराते हुए  पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ना बताया है | जिस तरह से दिन ब दिन पेट्रोल डीजल के कीमते बढ़ रहे है उसे देखकर नहीं लगता की आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमत कम हो |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp