…जब बंद कराने निकले कांग्रेस दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लगाए “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारे, देखिए वीडियो


रायपुर में पूर्व महापौर किरणमयी नायक समेत दर्जनों कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए गए । दरअसल, महंगाई के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद का असर व्यापक दिखाई दे रहा है, सुबह से ही राजधानी रायपुर में बंद कराने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत कांग्रेस के तमाम नेता पुरे रायपुर में बंद को लेकर सड़क पर दिखाई दे रहे हैं | इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं बंद कराने दूकान के सामने पहुंची, पुलिस ने उन्हें घुसने से रोक दिया, आक्रोशित महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद का नारे लगवाने लगी, इसी बीच महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस, कांग्रेस दो बार बोलने के बाद जब तीसरी बार नरेंद्र मोदी बोली, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद का नारा लगा डाला | इसके बाद सभी भौंचक होकर एक-दूसरे को देखने लगे | हालाँकि यह इस वीडियो में इन सभी से जिंदाबाद के नारे लगाने के लय में नरेंद्र मोदी बोलने पर जिंदाबाद निकल गया, लेकिन जब तक किसी को कुछ समझ आता, यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगी है | यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं |

बता दें कि महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद का ऐलान किया है, भारत बंद का छत्तीसगढ़ में भी व्यापक असर दिखाई पद रहा है | रायपुर राजधानी में पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने बंद की कमान संभाली हुई है, तो बिलासपुर में प्रदेश सचिव चंदन यादव बैल-गाड़ी में सवार होकर बंद को सफल बनाने में जुटे दिखाई दिए | राजधानी रायपुर से लेकर न्यायधानी बिलासपुर तक सुबह से करीब-करीब पूरी तरह बंद ही नजर आ रही है । निजी स्कूलों ने पहले ही छुट्टी की बात कह दी थी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स का समर्थन मिलने के कारण व्यापारिक संस्थान भी बंद हैं ।

प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बस सेवा पूरी तरह से बंद है । सड़कों पर ऑटो भी कम दिखाई दे रहे हैं । सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर निकल गए और बंद करवाते रहे । रायपुर में कांग्रेस समर्थकों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तेलीबांधा चौक, जय स्तम्भ चौक सहित कई चौक चौराहों पर बंद कराया । जबकि बिलासपुर में कांग्रेस पार्टी ने बैल गाड़ी, घोड़े में सवार होकर गोल बाजार, गाँधी चौक, पुराना बस स्टैंड समिट कई स्थानों में जाकर बंद को सफल बनाने की कोशिश की | प्रदेश भर में बंद के मद्देनज़र सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं । पुलिस बल मौके पर तैनात है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp