Trending

भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, कहा – देश को प्रेरित करने वाला कार्यक्रम है मन की बात…


बिलासपुर विधानसभा के विनोबा नगर शक्तिकेंद्र के बूथ नंबर 110 में आज टीवी पर प्रत्येक माह के आखरी रविवार को प्रातः 10:45 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी की उपस्थिति के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमर जीत सिंह दुआ, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विभा राव, मंडल प्रतिनिधि धीरेंद्र केशरवानी, मंडल अध्यक्ष जुगल अग्रवाल, महामंत्री अमित तिवारी, मंडल मंत्री मनीष गुप्ता, सांसद रेलवे प्रतिनिधि सत्यजीत मौमिक, हरेंद्र तिवारी, अमित राठी, मनोज अग्रवाल, वरुण दास अमित दक्षिण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के मन की बात सुनी ।

जिसमें राष्ट्र निर्माण में लगे कुछ लोगो के बारे में और उनके क्रिया कलापों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां जानने को मिली साथ ही मोदी जी ने देश में पर्यावरण पर काम कर रहे लोगों की सराहना भी की। इसके अलावा देश में उद्यमिता में तेजी से आगे बढ़ते युवाओं के अनोखे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए मोदी जी ने उनकी सराहना की। साथ ही केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित गरीब परिवारों से चर्चा की जिसे गरीबों ने वरदान स्वरूप इस योजना को सराहा है। इसके अलावा अन्य और बहुत सारे विषयों पर मोदी जी ने चर्चा की ओर देश में चल रही परियोजना और गतिविधियों की जानकारी दी ।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp