LIVE UPDATE
Trending

भव्य स्वागत की तैयारी : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा आज, यहां जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम….

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज 9 सितंबर सुबह 10:30 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से स्वागत के बाद युवा मोर्चा की बाइक रैली के साथ 11:00 पर तेलीबांधा दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जेपी नड्डा रोड शो करते हुए 12:45 भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भगत सिंह चौक, साक्षरता तिराहा, अंबेडकर चौक, शास्त्री चौक, सहित विभिन्न स्थानों में अलग अलग विधानसभा के कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों व आम नागरिक व सामाजिक संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। दोपहर 01:00 बजे जेपी नड्डा साइंस कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्ष, मंडल ,जिला व प्रदेश पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर विभिन्न पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles